



ऋषिकेश (हरीश तिवारी):
नगर निगम ऋषिकेश मेयर की सीट पर भारतीय जनता पार्टी संगठन के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो पार्टी पदम श्री से सम्मानित उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक और जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण को अपना प्रत्याशी बन सकती है।
भाजपा सूत्रों की माने तो उत्तराखंड की प्रवेश द्वार ऋषिकेश में भाजपा संगठन विशेष रूप से मेयर सेट को लेकर कोई भी जोखिम उठाने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि एक कद्दावर नेता की ओर से उनके नाम की जोरदार पेरवी भी संगठन के भीतर की गई है। संगठन सूत्रों की माने तो यहां से भाजपा के भीतर जो भी प्रमुख दावेदार हैं उनके ऊपर कोई ना कोई सवाल स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से खड़े किए जा चुके हैं। भाजपा संगठन यदि यह दाव खेलने में सफल रहा तो निश्चित रूप से केवल ऋषिकेश ही नहीं बल्कि गढ़वाल मंडल की कई अन्य सीटों पर भी भाजपा को इसका लाभ मिलेगा।
प्रीतम भरतवाण को 2019 में पारंपरिक लोक कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। उन्हें उत्तराखंड में जागर सम्राट के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा कई पुरस्कार मिल चुके हैं। वह सिनसिनाटी विश्वविद्यालय और इलिनोइस विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय में भी प्रोफेसर हैं।


