



ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज की स्मृति में आयोजित किया गया शिविर
ऋषिकेश: श्री भारत मंदिर के महंत ब्रह्मलीन अशोक प्रपन्नाचार्य जी महाराज की स्मृति मे ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के द्वारा श्री भरत मंदिर के सहयोग से एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व में लगभग 1050 रजिस्ट्रेशन हुए। 803 रोगियों के द्वारा स्वास्थ्य शिविर में आकर डॉक्टर से परामर्श और चिकित्सा परीक्षण कराया गया। इस अवसर पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड, ECG,रक्त जांच, X ray और दवाइयों, की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज,श्री भरत मंदिर सोसाइटी के सचिव हर्षवर्धन शर्मा, मेयर शंभू पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा,विनय उनियाल, वरुण शर्मा,बचन पोखरियाल,रवि शास्त्री, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी,लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, जयेंद्र रमोला, गोविंद सिंह रावत,पार्षद रीना शर्मा, राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट, प्रिंस मनचंदा, सुरेंद्र सिंह नेगी , अनिल रावत, रामकुमार संगर,जितेंद्र बिष्ट, हर्षवर्धन रावत, माधवी गुप्ता,रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे।


