



ब्यूरो,ऋषिकेश:
मुनिकीरेती के दयानंद आश्रम घाट पर शुक्रवार के रोग गंगा में पूजा करने गए एक बुजुर्ग पैर फिसलने से गंगा में डूब गए उनका शव गंगा तट से बरामद किया गया।
मुनिकीरेती थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश दत्त पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दयानंद आश्रम के पास गंगा किनारे एक व्यक्ति गंगा किनारे अचेत अवस्था में पड़ा है। उक्त सूचना पर चौकी जानकीपुल से कर्मचारी गण मौके पर पहुंचे। मौके पर जानकारी करने पर पाया गया कि मृतक गंगा के निकट पूजा करते समय पैर फिसलने के कारण नदी के बहाव में बह गया। जल पुलिस तथा पुलिस कर्मचारी गणों द्वारा बहने वाले व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा बहने वाले व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान रणवीर चोपडा (76 वर्ष) पुत्र श्री सत्यपाल निवासी मजीठा रोड गोपाल नगर गुरुनानक हॉस्पिटल के सामने 4 नंबर गली अमृतसर पंजाब के रूप में की गई। मृतक के परिजनों को सूचित किया जा चुका है।


