



– श्री ईश्वर आश्रम में 21 वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, दो दिवसीय रामार्चन पूजा का भव्य आयोजन
ब्यूरो,ऋषिकेश
श्री ईश्वर आश्रम शीशम झाड़ी में महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास महाराज की अध्यक्षता में 21 वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रथम दिन यहां भव्य रामचरण पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शामिल हुए। संत समाज की ओर से होने सम्मानित किया गया।
प्रथम दिवस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जगतगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज द्वाराचार्य जगद्गुरु स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य, जगतगुरु कृष्णाचार्य महाराज विशेष रूप से शामिल हुए।
आज रामचरन पूजा का भव्य आयोजन धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर ईश्वर आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज ने बताया श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी भक्ति अर्पित की। पूजन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से रामचरन पूजा की गई, जिसमें स्थानीय भक्तों के अलावा आसपास के गांवों और शहरों से भी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
स्वामी ईश्वरदास जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा, “भगवान राम केवल एक राजा नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनके चरणों की पूजा करना आत्मशुद्धि का मार्ग है। जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान के चरणों का स्मरण करता है, उसे जीवन में सफलता और शांति दोनों प्राप्त होती है।” कार्यक्रम का संचालन महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने किया।


