
– ऋषिकेश में गूंजे वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे
ऋषिकेश:
बिहार में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों को पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की कर कई भाजपाई बैरिकेड को पार कर गए। कांग्रेस कार्यकर्ता भी बैरिकेडिंग के पास तक पहुंच गए।वोट चोर गद्दी छोड़ नारे लिखी तटीय लेकर कांग्रेस ने नारेबाजी की। पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को आमने-सामने आने से रोक दिया।
भाजपा कार्यकर्ता बुधवार शाम रेलवे रोड गुरुद्वारे के पास एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए भाजपाई रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन की ओर बढ़ने लगे। कांग्रेस भवन से करीब सौ मीटर पहले एसबीआइ शाखा के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा भाजपाइयों को रोक दिया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा पदाधिकारी बैरिकेड पर चढ़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर चुके थे। कांग्रेसी भी वहां खड़े थे और भाजपा पर वोट चोरी का आरोपी लगा प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने किसी तरह दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को आमने-सामने आने से रोका।
भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, प्रतीक कालिया, दीपक धमीजा, कविता शाह, पूर्व महापौर अनीता ममगाईं, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, उषा जोशी, पूर्णिमा तायल, सुधा असवाल, रीता गुप्ता, दिनेश सती, देवदत शर्मा, शिवकुमार गौतम, जीतेन्द्र पाल पाठी,राहुल दिवाकर,पवन गोयल,जयंत किशोर, सुमित तिवाड़ी, नितिन सक्सेना, माधुरी उनियाल, राजबाला, जितेंद्र अग्रवाल, राधे श्याम जाटव आदि प्रदर्शन में मौजूद रहे।
—————–
कांग्रेस पार्षद ने भाजपाइयों को थमाई चाकलेट
भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस कार्यालय के बाहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन की जानकारी पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हो गए। बैरिकेडिंग के पास कांग्रेसी पार्षद एडवोकेट अभिनव मलिक चाकलेट का डिब्बा लेकर पहुंचे। वह भाजपाइयों के चाकलेट थमाना चाह रहे थे। ऐसा न होने पर एक-एक कर चाकलेट भाजपाइयों की ओर उछालने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक पीछे धकेल दिया। इस दौरान मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, चंदन सिंह पंवार, राकेश अग्रवाल, राजेंद्र कोठारी, प्रदीप जैन, ऋषि सिंघल, पार्षद भगवान पंवार, मनीष जाटव, मधु जोशी, पुष्पा मिश्रा, बृज भूषण बहुगुणा, भूपेंद्र राणा, सरोज देवराडी, रुकम पोखरियाल, विवेक तिवारी, मिन्हाल हाशिम, सूरत कोहली आदि मौजूद रहे।