




ऋषिकेश,उत्तराखंड:
आध्यात्मिक गुरु MAAsterG के अनुसार ब्रह्मज्ञान (परम सत्ता का ज्ञान) प्राप्त करने से परम तत्व की प्राप्ति होती है, और जब ईश्वर के प्रति प्यास गहरी होती है, तो जीवन में सद्गुरु प्रकट होते हैं।
श्री जगन्नाथ आश्रम ऋषिकेश में मीडिया के साथ बातचीत में विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु MAAsterG ने आत्मबोध के ज्ञान (वाणी) से विश्व के 800 करोड़ लोगो को हैप्पीनेस गारंटी देने का दावा किया।
बता दें कि 2007 में आत्मबोध (ज्ञानोदय) प्राप्त करने के बाद से MAAsterG जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने “मिशन 800 करोड़” के तहत ऋषिकेश को अपनी आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनाकर इसे दुनियाभर के लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया।
MAAsterG ने दावा किया है कि 30 दिनों तक उनकी वाणी सुनने से प्रत्येक व्यक्ति को आत्म बोध का ज्ञान प्राप्त होगा। जिससे किसी भी वर्ग या आयु का व्यक्ति ज़ीवन में कभी भी दुखी नहीं होगा। वह किसी भी परिस्थिति में ख़ुश रहकर अपने जीवन को साकार बनाएगा। विशेषकर जो युवा मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद, अनिन्द्र, आत्मघाती विचार और नशे की लत जैसे परेशानियों से जूझ रहे हैं। वह युवा उनकी वाणी के माध्यम से अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं।
MAAsterG ने कहा कि उन्हें 17 साल पहले जीवन में गीता का ज्ञान हुआ। जिसके बाद उन्होंने अपनी वाणी से 16 साल तक दुनिया के लाखों लोगों को आत्मबोध का ज्ञान कराया। जिससे लोगों का जीवन खुशहाली से भर गया। इससे प्रेरित होकर उन्होंने 2023 में दुनिया के 800 करोड लोगों में हैप्पीनेस गारंटी देने का लक्ष्य रखा। उन्होंने देश-विदेश में सर्वधर्म कार्यक्रम के माध्यम से लाखों लोगों को हैप्पीनेस की गारंटी दी। इसलिए वह दुनिया के अंतिम छोर तक लोगो को अपनी वाणी से हैप्पीनेस गारंटी देना चाहते हैं। MAAsterG का कहना है कि “रोज़ की एक वाणी रखे दुखों से दूर।”

