




– हमेशा की तरह ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम में रुके अभिनेता रजनीकांत
ऋषिकेश, उत्तराखंड
बड़े पर्दे के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर उत्तराखंड की यात्रा पर निकले हैं। 10 अगस्त 2023 को जब उनकी जेलर फिल्म रिलीज हुई थी तो उस रोज वह ऋषिकेश स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे थे। उसके बाद वह 29 मई 2024 को अपने गुरु के आश्रम में आए थे और इस दौरान वह बदरीनाथ भगवान के दर्शन करने भी गए थे। इस बार भी वह गुरु के आश्रम से श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकले हैं।
अभिनेता रजनीकांत शनिवार की सुबह करीब 11:00 बजे ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम पहुंच गए थे। स्वामी जी के शिष्य रजनीकांत जब भी उत्तराखंड आते हैं तो इसी आश्रम में रुकते हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने गुरु की समाधि पर ध्यान लगाया। संध्याकालीन आरती में शामिल हुए। यहां उन्होंने संत शुद्धानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया। रविवार की सुबह वह यहां से बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर निकल गए।
बता दे की इस वर्ष 14 अगस्त को सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज के वक्त रजनीकांत का गुरु के आश्रम में आने का कार्यक्रम था। उत्तराखंड में आपदा के कारण उनका यहां आने का कार्यक्रम उस वक्त स्थगित हो गया था।

