

गढ़वाल के इतिहास में अनिल बलूनी लिखेंगे नया अध्याय
संवाददाता ऋषिकेश :
अनिल बलूनी को गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने पर मुनीकीरेती व स्वर्गाश्रम में भाजपाइयों ने की जमकर अतिशबाजी व मिष्ठान वितरण किया।
अनिल बलूनी को पौड़ी गढ़वाल सीट से टिकट मिलने पर स्वर्गाश्रम व ढालवाला के भाजपाइयों में खुशी, पटाखे फोड़े, अनिल बलूनी को बीजेपी से पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अनिल बलूनी के समर्थन में नारे लगाते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। पौड़ी गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल से होगा। अनिल बलूनी निवर्तमान राज्यसभा सांसद हैं।
बुधवार को गढ़वाल लोकसभा सीट से अनिल बलूनी के नाम की सहमति बनने के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लक्ष्मण झूला शिवचौक पहुंचकर भाजपा युवा मोर्चा महिला मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई हुए एक दूसरे मिठाई खिलाई।
टिहरी के वरिष्ठ नेता नलिन भट्ट ने बताया कि अनिल बलूनी ने उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रहते हुए ओजस्वी कार्य किये हैं। उनकी कार्यकुशलता और प्रतिभा उत्तराखंड ही नहीं भारत वर्ष में लोकप्रिय रही है। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि बीजेपी का प्रत्याशी घोषित होते ही पौड़ी लोकसभा सीट से अनिल बलूनी की विजय होनी तय है। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के विजयी होते ही विकास की दृष्टि मे पौड़ी लोकसभा क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिलेगी। स्वर्गाश्रम मण्डल अध्यक्ष अरविन्द नेगी ने बताया कि अनिल बलूनी ने राज्यसभा सांसद रहते हुए पौड़ी जनपद का समुचित विकास किया है। भाजपा शीर्ष पटल ने अनिल बलूनी को टिकट देकर कार्यकर्ताओ मे नई ऊर्जा बढ़ाने का काम किया है। वहीं भाजपा महामंत्री गौरव कैन्थोला ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा सीट से अनिल बलूनी के प्रत्याक्षी घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व खुशी की लहर है। मौके पर बृजेश चतुर्वेदी सुदीप राणा नागेंद्र बिष्ट, अश्वनी गुप्ता, जीतू अवस्थी, महिमानंद भटकोड़ी, विनीता नौटियाल, मनोज डोबरियाल, मुनीकीरेती मण्डल अध्यक्ष प्रेम दत्त सेमवाल,इंद्रा आर्या, योगेश राणा , राजेंदर थलवाल, शशि कंडारी, सुभाष चौहान, सचिन आदि मौजूद रहे।