




नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार
Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती जिले में बड़े हादसे की खबर है. यहां एक प्लेन क्रैश हुआ है, जिसमें उप मुख्यमंत्री और एनसीपी चीफ अजित पवार भी सवार थे. फिलहाल, बचाव कार्य जारी है. इस प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सहित विवान में सवार सभी 6 लोगों का निधन हो गया.
जानकारी के अनुसार हादसा महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह 8:45 बजे हुआ. अजीत पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. बारामती में लैंडिंग के दौरान ही प्लेन क्रैश हो गया. हादसे के बाद विमान में भयंकर आग लग गई.
