


– 17 अप्रैल से शुरू हो जाएगी काउंटर के जरिए भौतिक पंजीकरण सुविधा
– ऋषिकेश चार धाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में बनाए जा रहे हैं 30 काउंटर
ऋषिकेश, उत्तराखंड (हरीश तिवारी):
इस वर्ष उत्तराखंड की चार धाम यात्रा का शुभारंभ अक्षय तृतीया यानी 19 अप्रैल से होने जा रहा है। उत्तराखंड सरकार और चार धाम यात्रा विकास परिषद की ओर से सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है। शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। 17 अप्रैल से ऋषिकेश स्थित केंद्र सहित हरिद्वार आदि केंद्रो पर काउंटर के जरिए भौतिक पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। ऋषिकेश में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 30 काउंटर बनाए जा रहे हैं।
——————–
रजिस्ट्रेशन को लेकर विशेष जानकारी-:
✍🏻चार धाम यात्रा के लिए वेबसाइट
registrationandtouristcare.uk.gov.in
के माध्यम सें श्रद्धाल आनलाइन पंजाकरण कर सकंगे।
✍🏻TOurist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप के
जरिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
✍🏻चारधाम यात्रा के अंतर्गत इस वर्ष यमनोत्री व गंगोत्री धाम के
कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे।
✍🏻केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को, जबकि बदरीनाथ
धाम क कपाट 23 अप्रैल श्रद्धालूओं के लिए खोले जाएंगे
✍🏻चारधाम यात्रा में आने वाले भारतीय श्रद्धाल् आधार कार्ड के
माध्यम से पंजीकरण करा सकेंगे।
✍🏻विदेशी श्रद्धालओं के लिए ई-मेल आईडी के जरिए
पंजीकरण करा सकेंगे।
✍🏻 जिनके पास आधार कार्ड नहीं है वह ऑफलाडन पंजीकरण केंद्रों पर पंजीकरण करा सकेंगे।
✍🏻ऑफलाइन पंजीकरण की सूविधा 17 अप्रैल से शुरू होगी।
✍🏻ऑफलाइन पंजीकरण के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में
विशेष पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे
