


– गढ़वाल मंडल विकास निगम के तत्वावधान में 16 से 22 मार्च तक होगा आयोजन
ऋषिकेश,उत्तराखंड:
गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से गंगा तट पर 16 से 22 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका उद्घाटन करेंगे। महोत्सव के दौरान भजन सम्राट अनूप जलोटा, वडाली बंधु और उत्तराखंड के लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे।
मुनिकीरेती के गंगा रिसॉर्ट में आयोजित होने वाले योग महोत्सव की जानकारी देते हुए जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने बताया कि योग की इस यात्रा के माध्यम से हम उत्तराखंड को योग कैपिटल के रूप में विस्तार देने का काम करेंगे। इस आयोजन में 25 योग स्कूल और करीब 1400 साधक अपना पंजीकरण करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। 22 मार्च को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह महोत्सव का समापन करेंगे।
प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने बताया कि इस मौके पर अलग-अलग दोनों पर प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा, वडाली बंधु, उत्तराखंड के लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और भजन क्लंबिंग ग्रुप की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस मौके पर जीएमवीएन के महाप्रबंधक लक्ष्मी राज चौहान, एसडीएम आशीष घिल्डियाल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंकित जोशी भी मौजूद रही।
