


ऋषिकेश, उत्तराखंड:
भजन सम्राट पद्मश्री श्री अनूप जलोटा का परमार्थ निकेतन में दर्शनार्थ आगमन हुआ।
परमार्थ निकेतन की विश्व विख्यात गंगा आरती में उन्होंने सहभागिता की।
भजन गायक अनूप जलोटा ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से भेंटवार्ता की। इस संवाद में भक्ति, सेवा, संस्कृति और सनातन मूल्यों की गूंज स्पष्ट थी।
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि अनूप जलोटा का परमार्थ निकेतन से रिश्ता आज का नहीं, बल्कि उनके पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री पुरुषोत्तम दास जलोटा जी के समय से है।
अनूप जलोटा जी ने भी अपने हृदय की भावनाओं को साझा करते हुए कहा कि परमार्थ निकेतन उनके लिए केवल एक स्थान नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक घर है। उन्होंने स्मरण किया कि उनके पिताश्री के समय से ही इस धाम से उनका गहरा संबंध रहा है, और यहां आकर उन्हें सदैव एक विशेष शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है।
