


ऋषिकेश, उत्तराखंड:
मनोकामना सिद्ध प्रभु झूलेलाल मंदिर, ऋषिकेश में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, त्रिवेणी घाट में बड़े हर्षोल्लास के साथ भगवान झूलेलाल का चेटीचंड जन्मोत्सव मनाया गया।
सांस्कृतिक संध्या में झूलेलाल जी, भगवान गणेश एवं माता रानी के भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर ग्वालियर से स्पेशल टीम मंगाई गई भजन गायन के लिए, भोपाल, हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु एवं अतिथि उपस्थित हुए। सिंधी बिरादरी ऋषिकेश द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारी वर्षा के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी घाट पहुंचे। भक्तों ने झूलेलाल जी की आराधना, पूजा-अर्चना, आरती-पल्लव एवं भजन-कीर्तन में भाग लिया। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं भजनों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। केक सेरेमनी एवं प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें मीठे चावल, चने एवं फल प्रसाद सभी में वितरित किया गया।
सिंधी बिरादरी के अध्यक्ष श्री प्रेमचंदानी ने बताया कि इस आयोजन की तैयारियां काफी समय से चल रही थीं और सभी ने मिलकर सेवा भाव से इसे सफल बनाया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
श्री प्रेमचंदानी (अध्यक्ष), सुरेंद्र मोहन पाहवा, हीरालाल छाबड़ा, सुशील छाबड़ा, गौरव कुकरानी (यूथ क्लब अध्यक्ष), नवीन कुंदनानी, के.के. सिंधी, राजेश चिचड़ा, चंद्र मोहन नारंग, शिव कुमार माल, जगदीश चिचरा, मनोज छाबड़ा, हरीश मनोज चंदानी, आशीष लालवानी, रिकी गोडवानी, हरीश चिचरा, गिरधारी लाल अरोड़ा, मयंक अरोड़ा, वितेंद्र पाहवा, विजय छाबड़ा, विनय आडवाणी, पवन नरवानी, फेरू जगवानी उपस्थित रहे।
महिला सहभागिता में श्रीमती माया चंदानी, गंगा चिचरा, ज्योति गुरुनानी, रेनू नारंग,
जानकी छाबड़ा, कविता छाबरा, दीपा नारंग, अंजू पाहवा, डॉ. सीमा टेकचंदानी, हिना गोदवानी, डॉ. रचना कुंदनानी,
डॉक्टर सिमरन कुंदनानी, रेनू संगतानी, पूनम अगीचा, भावना सिंधी, सीमा खत्री, उषा छाबड़ा, आयुषी चिचरा, कविता संगतानी, तूलिका कुंदनानी, राधा तलरेजा, अनीता छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
भारी बारिश और अलर्ट के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था ने हर बाधा को पार कर दिया। झूलेलाल जी के जयकारों से गूंजता वातावरण भक्तिभाव और एकता का संदेश देता रहा।
