


ऋषिकेश, उत्तराखंड:
उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अपने पति पूर्व दायित्वधारी भगतराम कोठारी के साथ सक्रिय भूमिका निभाने वाली चारु कोठारी को उत्तराखंड सरकार में राज्य निर्माण आंदोलनकारी कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तराखंड शासन की ओर से तीर्थ नगरी ऋषिकेश को इस तरह का यह दूसरा सम्मान है। इससे पूर्व वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी उषा रावत इस पद को सुशोभित कर चुकी है। तमाम आंदोलनकारी संगठनों ने शान द्वारा की गई इस नियुक्ति का स्वागत किया है।

गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके चारु कोठारी के पति भगतराम कोठारी एक ऐसे दर्जाधारी थे,जिन्होंने दायित्व संभालने के बाद वेतन ही नहीं बल्कि अपनी पूरी योजना का वेतन,भत्ता कार्यालय का रखरखाव एवं वाहन आदि सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं को लेने से इनकार कर दिया था। ताकि यह जनता के टैक्स का पैसा उत्तराखंड के विकास में ही काम आ सके।
चारु कोठारी राजनीति ही नहीं बल्कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के जरिए सामाजिक कार्यों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाती आई है।
