


– यात्रा से आने वाले श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री से किये अनुभव सांझा
ऋषिकेश, उत्तराखंड:
चार धाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में व्यवस्थाओं को परखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार धाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड पहुंचे। उन्होंने तीर्थ यात्रियों के साथ सीधा संवाद कर उनके अनुभव सांझा किये। मुख्यमंत्री यहां की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद के सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां आए थे। इस दौरान वह चार धाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां पर मौजूद विभिन्न राज्यों के तीर्थ यात्रियों के साथ सीधा संवाद किया। चार धाम यात्रा से वापस आने वाले श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री से अपनी सुख यात्रा के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जारी पत्र देते हुए उस पर चर्चा की। यहां की व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्र के विधायक हुआ पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, एसडीएम ऋषिकेश कुमकुम जोशी सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।
