


ऋषिकेश, उत्तराखंड:
ऋषिकेश प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्यों में शामिल तीर्थ नगरी के वरिष्ठ पत्रकार 77 वर्षीय एसपी बडोला का गुरुवार की तड़के निधन हो गया। श्यामपुर ऋषिकेश स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। ऋषिकेश प्रेस क्लब सहित तमाम संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रसाद बडोला हॉट वाली गली श्यामपुर ऋषिकेश अपने आवास पर निधन हो गया। ग्राम्यांचल पत्रकार संघ सहित तमाम सामाजिक संगठनों से जुड़कर उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया था। उनकी अंतिम यात्रा उनके श्यामपुर स्थित आवास से पूर्णानंद घाट मुक्ति धाम के लिए गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे पहुंचेगी।
