


कैंची धाम (नैनीताल)। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार तड़के से ही श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार प्रातः 05:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बाबा नीब करौरी महाराज जी के पावन कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उत्तराखण्ड में नैनीताल के विश्वविख्यात कैंचींधाम आश्रम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सवेरे ब्रह्ममूर्त में महाआरती के बाद छः बजे से प्रसाद वितरण शुरू हुआ। भक्तों ने कतार में लगकर प्रसाद ग्रहण किया और फिर मंदिर परिसर से बाहर निकल गए।
कैंचीं धाम के स्थापना दिवस पर शनिवार रात से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। सवेरे होते होते देशभर से आए भक्तों की भीड़ मंदिर मार्ग में दो तरफ से लग गई। एक कतार भवाली से कैंचीं आने वाले लोगों की थी तो दूसरी अल्मोड़ा और रानीखेत से खैरना होते हुए कैंचीं आने वालों की रही।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काठगोदाम में शटल सेवा की गाड़ियां लगाई गई हैं तांकि वो लोग असंकी से श्री कैंचीं धाम मंदिर पहुँच सकें। बसों का अधिग्रहण कर सेवा ली जा रही है। उन्होंने बताया कि भवाली, भीमताल और सैनेटोरियम में पार्किंग आदि बनाए गए हैं जहां शौचालय की सुविधा भी दी जा रही है। श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन कराए जा रहे हैं। यहां सफाई की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
पुलिस कप्तान मंजूनाथ टी.सी.ने बताया कि सवेरे से दर्शनार्थियों की भीड़ शांतिपूर्वक दर्शन कर रही है। दो घंटे में 15 हजार से अधिक लोगों ने दर्शन कर लिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिलाया है कि आप रामपुर, बरेली, हल्द्वानी, रामनगर या कहीं और से चलिए, आप डेड से दो घंटे में कैंचींधाम पहुँच जाएंगे। उन्होंने, शटल सेवा के लिए 250 बस और 500 छोटी गाड़ियां लगाई हैं।
