


– निगम की कार्यवाही से नाराज त्रिवेणी घाट के फंड विक्रेताओं को नहीं मिली राहत
– अतिक्रमण व गंदगी किसी सूरत में स्वीकार नहीं, जायज मांग ही मानी जाएगी: शंभू पासवान
ऋषिकेश, उत्तराखंड :
नगर निगम के महापौर शंभू पासवान के पास अपनी समस्या व शिकायत लेकर पहुंचे फड़ वालों को महापौर ने नियमों व अनियमितताओं का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने किसी भी तरह के अतिक्रमण व गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी।
बता दे की तीर्थ नगरी ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट को इस शहर का हृदय स्थल कहा जाता है। वर्तमान में बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहर से आने वाले श्रद्धालु गंगा आरती में शामिल हो रहे हैं। पूरा त्रिवेणी घाट पिछले लंबे समय से अनियमितता का शिकार है। जगह-जगह जुहू चौपाटी की तर्ज पर फड़ वालों को कब्जा हो रखा है। खुलेआम ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है यहां पर बड़ी संख्या में प्लास्टिक कैन की बिक्री हो रही है। अपराधिक तत्व सक्रिय है। क्षेत्र में दो पहिया वाहनों की पार्किंग को लेकर प्रशासन भी लापरवाह बना हुआ है।
इस मामले में त्रिवेणी घाट पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण व खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वाले फड़ विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। जिसकी शिकायत लेकर फड़ विक्रेता महापौर शंभू पासवान के आस पहुंचे और अपनी समस्या बताई। लेकिन महापौर शंभू पासवान ने उनको नियम विरूद्ध ना चलने की नसीहत देते हुए कहा कि अतिक्रमण व गंदगी किसी सूरत में स्वीकार नहीं जाएगी। सभी को अपनी आजीविका चलाने का हक है लेकिन नियमों के दायरे में रहकर काम करें जिससे आमजन को किसी तरह की हानि ना हो और व्यवस्था भी बनी रहे।
