




ऋषिकेश। उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक पर्व ‘हरेला’ यहाँ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथियों ने फलदार व छायादार पौधों का विधि-विधान से पूजन कर संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अभियान के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” और “पर्यावरण है तो जीवन है” के संकल्प के साथ नीम, पीपल, बरगद, आम और जामुन जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
प्रकृति से जुड़ाव का पर्व: निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि हरेला हमें प्रकृति से जोड़ता है और यह पीएम मोदी के ‘हरित भारत’ के संकल्प को मजबूत बनाता है।
जिला प्रचारक नरेश ने वृक्षारोपण को राष्ट्र-धर्म बताते हुए कहा कि संघ का स्वयंसेवक पर्यावरण को माता मानकर उसकी सेवा करता है। सह विभाग कार्यवाह ने प्रत्येक व्यक्ति से वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।
विद्या भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. हेतराम ममगाई ने बताया कि विद्या भारती के विद्यालयों में छात्रों को संस्कारों के साथ पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा भी दी जा रही है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक नरेश, सह विभाग कार्यवाह नरेश, विद्या भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. हेतराम ममगाई और निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
