




ऋषिकेश। श्री जयराम आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आश्रम परिसर में भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लेकर गुरु पूजन किया।

गुरू पू्णिंमा के अवसर पर श्री जयराम आश्रम कें पीठाधीश्वर ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने श्री जयराम आश्रम के श्रेष्ठ सेवा का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवा के बल पर यह संस्था सात पीढियों से अहर्निशम सेवा करती आ रही है।
ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने सभी भक्तों से संस्कारों के प्रति सजग रहने एवं आने वाली पीढ़ी को गुरू की शरण में जाने की सलाह दी।

इस अवसर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, नगर निगम के महापौर शंभू पासवान,पर पूर्व मेयर अनिता ममगांई,विनोद अग्रवाल, अशोक शर्मा, अशोक रस्तोगी, शिव सहगल, दीप शर्मा, कर्मवीर शर्मा, गंगाराम आडवाणी, बचन पोखरियाल, अशोक अग्रवाल, विनय उनियाल, मुकुल शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि उपरिथत रहे।
