ब्यूरो,ऋषिकेश
गोविंद नगर और शांति नगर के मध्य आबादी के बीच बने ट्रेकिंग ग्राउंड में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गई। चारों तरफ धुआ फैल गया। इस आग से समीप स्थित जोगी झोपड़ियां भी खतरे की जद में आ गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
स्टर्डिया का फैक्ट्री कैंपस में गुरुवार के रोज लगी भीषण आग पर अग्नि सामान विभाग की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आंख पर काबू पा लिया था। अभी इस घटना से विभाग उबरा भी नहीं था कि हीरालाल मार्ग व हरिद्वार मार्ग के बीच गोविंद नगर में स्थित नगर निगम के ट्रेचिंग ग्राउंड में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इस आग को किसी की शरारत इसलिए भी नहीं कहा जा सकता था कि आग की शुरुआत को कूड़े के पहाड़ के टिले से हुई। अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाकर आज पर काबू पा लिया गया।
———————-
जंगल में लगी भीषण आग
आर्मी कैंट रायवाला से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल मे बुधवार देर रात भीषण आग लग गयी। घटना रात्रि करीब 11 बजे की है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिए। पूरे क्षेत्र में धुएं का गुब्बार छा गया। आग की लपटें काफी दूर तक महसूस की जा रही है। चीला-मोतीचूर वन्य जीव गलियारे का यह क्षेत्र आर्मी एरिया से सटा है। जिसके बाद सेना ने मोर्चा संभाला और आग को नियंत्रित करने में जुट गयी। वहीं इसकी सूचना वन विभाग की ओर से अग्निशमन विभाग को दी गयी। मौके पर ऋषिकेश से दमकल टीम भी पहुंची और आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। देर रात आग पर काबू पा लिया गया।