

– एसडीआरएफ के जवानों ने सहस्त्रताल उत्तरकाशी में चलाया रेस्क्यू
देहरादून( जौलीग्रांट):
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सहस्त्रताल में ट्रैकिंग के दौरान 22 ट्रैकर्स में से नौ की मौत हो गई है। इनमें से पांच के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चार के शव खराब मौसम के कारण रेस्क्यू नहीं हो सके हैं। सभी मृतक महाराष्ट्र और कर्नाटक के निवासी हैं। एसडीआरएफ ने बाकी लोगों को एयरलिफ्ट कर देहरादून और भटवाड़ी के अस्पतालों में भर्ती कराया है।
एसडीआरएफ के सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 29 मई को एक 22 सदस्यीय दल उत्तरकाशी के मल्ला-सिल्ला से कुश कुल्याण बुग्याल होते हुए सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के लिए निकला था। ट्रैकिंग टीम में कर्नाटक के 18, महाराष्ट्र का एक और तीन स्थानीय गाइड शामिल थे। दो जून को यह दल सहस्त्रताल के कोखली टॉप बेस कैंप पहुंचा और तीन जून को सहस्त्रताल के लिए रवाना हुआ। अचानक मौसम खराब होने, घने कोहरे और बर्फबारी के बीच ट्रैकर्स फंस गए। पूरी रात ठंड में बिताने के बाद, एक ट्रैकर ने गढ़वाल माउंटनेरिंग एवं ट्रैकिंग एजेंसी के मालिक को सूचित किया कि ठंड से चार ट्रैकर्स की मौत हो गई है, सात की तबीयत खराब है और 11 फंसे हुए हैं।
रेस्क्यू अभियान की जानकारी देते हुए सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा के अनुसार, दो हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीमों को बुधवार की सुबह रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया। अब तक 11 ट्रैकर्स को हेलिकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया है। दो ट्रैकर्स नजदीकी बेस कैंप में सुरक्षित थे और वे सिल्ला गांव के लिए पैदल निकल चुके हैं। घटनास्थल से पांच शव भी निकाले जा चुके हैं। बचे हुए ट्रैकर्स ने बताया कि लापता चार लोगों की भी मौत हो चुकी है। एसडीआरएफ शव मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि करेगा।
———————
एसडीआरएफ द्वारा सकुशल रेस्क्यू किये गये 11 ट्रेकर्स का विवरण :
1. श्री जय प्रकाश वी0एस0 उम्र- 61 वर्ष, निवासी गिरी नगर बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
2. श्री भरत वी0, उम्र-53 वर्ष, निवासी हम्पी नगर बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
3. श्री अनिल भटा, उम्र-52, निवासी जोप नगर बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
4. श्री मधुकिरन रेडी, उम्र-52, निवासी बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
5. श्रीमती शीना लक्ष्मी, उम्र-48, निवासी के.आर0पुरम बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
6. श्रीमती शौम्या के0, उम्र-31 वर्ष, निवासी बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
7. श्रीमती शिवा ज्योति, उम्र-45, निवासी एच0एस0आर0 बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
8. श्रीमती स्मूर्ति प्रकाश डोलास, उम्र-45, निवासी पूणे, महाराष्ट्र (वर्तमान में देहरादून में)
9. श्री विनायक एम0के0, उम्र-47, निवासी प्रीस्टीज सिटी, बैंगलोर (वर्तमान में भटवाड़ी में सुरक्षित)
10. श्री श्रीरामल्लु सुधाकर, उम्र-64, निवासी एस0आर0के0 नगर बैंगलोर (वर्तमान में भटवाड़ी में सुरक्षित)
11. श्री विवेक श्रीधर, उम्र- 37 वर्ष, निवासी- बैंगलोर, (वर्तमान में भटवाड़ी में सुरक्षित
02 ट्रैकर्स वर्तमान में बेस कैम्प कुश कल्याण गांव में है जो पैदल सिल्ला गांव की ओर आ रहे है।
1. नवीन ए, 40 वर्ष, निवासी- बैंगलोर
2. ऋतिका, 37 वर्ष, निवासी- बैंगलोर
——————-
05 मृतक ट्रेकर्स जिनके शव बरामद कर नटीण तहसील- भटवाड़ी, उत्तरकाशी लाये गये है-
1. श्रीमती आशा सुधाकर उम्र-71 वर्ष, निवासी बैंगलोर
2. श्रीमती सिन्धु, उम्र-45 वर्ष, निवासी बैंगलोर
3. श्रीमती सुजाता उम्र-51 वर्ष, निवासी बैंगलोर
4. श्री विनायक, उम्र-54 वर्ष, निवासी बैंगलोर, साउथ कर्नाटका
5. श्रीमती चित्रा परिणीथ, उम्र-48 वर्ष, निवासी बैंगलोर
——————
दूसरा बड़ा हादसा
सहस्त्रताल, उत्तरकाशी-टिहरी जनपद की सीमा पर लगभग 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह हादसा वर्ष 2022 में निम के द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन हादसे के बाद दूसरा बड़ा हादसा है, जिसमें 28 पर्वतारोहियों की मौत हुई थी और एक व्यक्ति अभी भी लापता है।