देहरादून: अल्मोड़ा जनपद के बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर कर चार कर्मियों की मौत और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं पीके पात्रो, वन संरक्षक उत्तरी वृत्त कोको रोसे व डीएफओ सिविल सोयम अल्मोड़ा डीएस मर्तोलिया को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में एक्शन लेकर साफ कर दिया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे में झुलस गए सभी वनकर्मियों को बेहतर से बेहतर उपचार देने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री की ओर से बीते रोज ही सभी मृतक आश्रितों को 10-10 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा कर दी गई थी। गंभीर रूप से झूलस गए चार लोगों को दिल्ली एम्स एयर लिफ्ट कर दिया गया है।