– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गृहमंत्री अमित शाह, सांसद अनिल बलूनी ने हादसे पर दुख जताया, डीएम को दिए जांच के आदेश
ब्यूरो,ऋषिकेश
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से करीब छह किलोमीटर पहले शनिवार की दोपहर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर पैराफिट को तोड़ता हुआ करीब 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया। इसके बाद यह वाहन अलकनंदा नदी में जा गिरा। इस हादसे में 14 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। 12 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए एम्स में भर्ती घायलों का हाल जाना। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री अमित शाह, गढ़वाल क्षेत्र के सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने भी इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली से शुक्रवार के रोज एक टेंपो ट्रेवलर में सवार होकर 23 यात्रियों का दल चोपता तुंगनाथ दर्शन के लिए रवाना हुआ था। वाहन में चालक और हेल्पर को मिलाकर कुल 26 लोग सवार थे। रात्रि में सभी ने देवप्रयाग में विश्राम किया। शनिवार की सुबह सभी यात्रा पर निकल गए। रुद्रप्रयाग से छह किलोमीटर पहले श्रीनगर की ओर रैतौली के समीप यह टेंपो ट्रेवलर पैराफिट को तोड़ता हुआ करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। आगे यह वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया। जहां पर यह दुर्घटना हुई वहां सड़क बहुत चौड़ी है। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई।
दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डा. विशाखा अशोक भदाणे मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, फायर ब्रिगेड पुलिस और एंबुलेंस तमाम टीमों को रेस्क्यू पर लगा दिया गया।
आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने बताया कि दुर्घटना में 12 यात्रियों की मृत्यु मौके पर हो गई थी। गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है। सात घायल यात्रियों को रुद्रप्रयाग हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में घायल यात्री महिमा त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि वाहन में कुल 26 लोग सवार थे, जिनमें 23 श्रद्धालु थे। सभी लोग चोपता तुंगनाथ भ्रमण पर जा रहे थे।
उधर सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी शनिवार की शाम एम्स ऋषिकेश पहुंचे, यहां भर्ती घायलों का उन्होंने हाल जाना। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने उन्हें उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी, बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सभी का उपचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को जांच के आदेश दिए हैं।
———————–
जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती घायल
1- वदना शर्मा, उम्र-30 ब्लाक-ए नोयडा, यूपी
2- महिमा त्रिपाठी, उम्र-23, प्रयागराज, उत्तरप्रदेश
3-कु. शुभम सिंह उम्र, 27, सेक्टर-51 नोयडा, यूपी
4- नमिता शर्मा उम्र 30, यूपी
5-लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22, मथुरा, यूपी
6-अमित, पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27, मध्य प्रदेश
7- शंशाक, बिष्ट पुत्र नरेन्द्र बिष्ट, हल्द्वानी
एयर लिफ्ट किए गए घायलों का विवरणः-
1- धमेन्द्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहन राम उम्र-23, दिल्ली कैंट
2- सौनिक, उम्र 24, सोनीपत, हरियाणा
3- आदित्य, उम्र 25, मथुरा, उत्तर प्रदेश
4- छवि, उम्र, झाँसी, उत्तर प्रदेश
5- अभिषेक