– भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस का पुतला
ऋषिकेश ब्यूरो: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर दिल्ली में केदारनाथ धाम निर्माण मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कांग्रेस का पुतला फुकर प्रदर्शन किया।
मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा अपने कार्यकाल में मुंबई में बद्रीनाथ मंदिर का स्वरूप बनाया गया, जिस पर 18 करोड रुपए की धनराशि व्यय की गई, कांग्रेस की यह दोहरी रणनीति समझ में नहीं आ रही है कि अपने द्वारा किए गए कार्यों को सही बताती है और अगर कोई दूसरा अच्छा कार्य भी करता है तो उसे गलत बताती है। कांग्रेस की इस प्रकार की गलत नीतियों का भाजपा सदैव विरोध करती है, और भाजपा का उद्देश्य केदारनाथ मंदिर की छवि को धूमिल करना नहीं है बल्कि केदारनाथ की महिमा को घर-घर तक पहुंचाना है। चारों धामों को भारत वर्ष के साथ-साथ संपूर्ण विश्व पटल पर एक विशेष गौरवान्वित स्थान प्रदान करना है। कांग्रेस केदारनाथ धाम को धाम शब्द के बजाय नाथ शब्द का प्रयोग कर रही जिसकी भाजपा घोर निंदा करती है, यह सारा दुष्प्रचार कांग्रेस के द्वारा केदारनाथ में होने वाले उप चुनाव को लेकर किया जा रहा है।
अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता,संजय शास्त्री,इंद्र कुमार गोदवानी,बृजेश शर्मा, राजपाल ठाकुर, नंदकिशोर जाटव, देवदत्त शर्मा,जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती,कपिल गुप्ता,शम्भू पासवन, जयंत किशोर जग्गी,मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, सौरभ गर्ग,राजू दिवाकर, रमन अगरवाल,दीपक बिष्ट, सुजीत यादव चंदेश्वर यादव ,संजीव सिलस्वाल, हरीश तिवारी, किशन मंडल,रूपेश गुप्ता,ऋषि राजपूत,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता,हिमानी कौशिक, रेखा चौबे,सुधा असवाल राधेश्याम जाटव,सचिन अग्रवाल राजू नरसिंह,, मीडिया प्रभारी रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे।