




ऋषिकेश (हरीश तिवारी):
नगर निगम ऋषिकेश के चुनाव में जैसे-जैसे चुनाव प्रचार आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे यहां बाढ़ नेताओं ने दस्तक देनी शुरू कर दी है एक रोज पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत सिंह रावत यहां पहुंचे थे शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव के समर्थन में प्रचार करने यहां पहुंचे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आरक्षण लागू करने में गड़बड़ी की है, इसे लागू करने में मनमानी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के फायदे के लिए आरक्षण को लागू नहीं किया बल्कि अपने चुनावी फायदे के लिए इसे अस्त्र के रूप में इस्तेमाल किया। जिस कारण भाजपा के अंदर भी इसका विरोध है और जनता में भी रोष है। उन्होंने कांग्रेस के चुनाव कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस जन के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के अधिकृत मेयर प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनावी प्रचार करते हुए निगम के वार्ड नं 34 में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की।
दीपक प्रताप जाटव ने अपने संबोधन में कहा, कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हित में काम करती आई है। हमारी पार्टी ने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है और आगे भी हम इसी तरह कार्य करते रहेंगे। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाएं ताकि हम मिलकर ऋषिकेश नगर निगम को विकास के नए आयाम तक पहुंचा सकें।
इस दौरान दीपक प्रताप जाटव ने कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य नगर निगम के विकास कार्यों को गति देना है। कांग्रेस पार्टी की नीति हमेशा जनकल्याणकारी रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य हों।
मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, संजय गुप्ता, मनीष शर्मा, ललित मोहन मिश्र, रवि जैन, सिंह राज पोसवाल, सुभाष जखमोला, मनोज गुसाईं, राधा रमोला, दीपक गोनियाल, पंकज गुप्ता, राधा देवी, आदि मौजूद थे।

