




– कुशरैला फायर क्रू स्टेशनों में वनाग्नि सुरक्षा कार्य तथा वन रक्षक चौकी के विषय में ली जानकारी
ऋषिकेश (हरीश तिवारी): नरेन्द्रनगर वन प्रभाग मुनिकीरेती के अन्तर्गत 116 आईएफएस प्रशिक्षुओं का दल शैक्षिक भ्रमण के तहत यहां पहुंचा। आगराखाल में जायका द्वारा संचालित जायका ग्रोथ सेंटर स्थानीय महिलाओं के आजीविका सुधार हेतु रोजगार के विषय में ली जानकारी ली।
प्रभागीय वनाधिकारी, नरेंद्रनगर वन प्रभाग,मुनिकीरेती जीवन मोहन दगड़े द्वारा वन विश्राम भवन मुनिकीरेती में इन सभी का स्वागत किया गया। आईएफएस प्रशिक्षुओं ने रेंज कार्यालय शिवपुरी व कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी,नरेन्द्रनगर वन प्रभाग में शैक्षिक भ्रमण कर कार्यालय कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की। दोपहर बाद उक्त प्रशिक्षु दल आगराखाल में जायका परियोजना द्वारा संचालित जायका ग्रोथ सेंटर में स्थानीय महिलाओं को आजीविका सुधार हेतु लघु उद्योग के रूप में प्राप्त रोजगार के विषय में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही कुशरैला फायर क्रू-स्टेशनों में वनागमनि सुरक्षा सम्बन्धी कायों जैसे-फायर ड्रिल, कन्ट्रोल बर्निंग एवं वनागिनि सुरक्षा उपकरण, वन रक्षक चौकी के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।
उक्त शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में डॉ.एम सुधागर, एडिशनल प्रोफेसर, भारती वन सेवा, कुणाल अंगरीश, कोर्स डायरेक्टर, आईएफएस(पी), जीवन मोहन दगड़े, उप वन संरक्षक नरेन्द्रनगर वन प्रभाग,मुनिकीरेती, किशोर नौंटियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नरेन्द्रनगर उप वन प्रभाग अनिल कुमार पैन्यूली, उप प्रभागीय वनाधिकारी, देवप्रयाग उप वन प्रभाग एवंश्री विवेक जोशी, वनाधिकारी, शिवपुरी रेंज, मुनिकीरेती आदि अधिकारीगण उपरिथत रहे।

