




ऋषिकेश (हरीश तिवारी):
ऋषिकेश के ग्राम देवता हृषिकेश नारायण श्री भरत भगवान की डोली यात्रा श्रद्धापूर्वक से निकाली गई। डोली का शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजन कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भी भगवान की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
हृषिकेश नारायण श्री भरत भगवान की डोली शोभायात्रा का नगर में भव्य आयोजन किया गया। पौराणिक श्री भरत मंदिर से घंटे घड़ियाल और पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों के साथ निकाली डोली यात्रा मंदिर से शुरू हुई। श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में डोली यात्रा से पूर्व भगवान की पूजा अर्चना की गई। यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
श्रद्धालुओं ने भरत भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। यात्रा केवलानंद चौक, कृष्ण कुंज होती हुई मायाकुंड स्थित घाट पर पहुंची। यहां डोली में सवार भरत भगवान की प्रतिमा को गंगा में मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज के साथ मुख्य पुजारी धर्मानंद सेमवाल ने स्नान कराया गया। नगर भ्रमण के बाद डोली श्री भरत मंदिर पहुंची। जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भरत भगवान को मंदिर के गर्भ गृह में आसन किया गया। इस मौके पर महिला आयोग की निवर्तमान अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, परमानंद दास महाराज, सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, बचन पोखरियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, वरुण शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, भगत राम कोठारी, अशोक अग्रवाल, डॉ. अजय शर्मा, सुधीर कुकरेती, विनय उनियाल, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज,राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, संजीव गुप्ता, राहुल शर्मा, पार्षद माधवी गुप्ता, प्रिंस मनचंदा, अनिल रावत, रामकुमार संगर, हर्षवर्धन रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए।

