




ऋषिकेश: वसंतोत्सव के अंतर्गत बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नंदिनी फाउंडेशन ऋषिकेश के द्वारा पांच जरुरतमंद कन्याओं के विवाह किए गए। जिसमें नैना और अमन तथा पायल और भारत तथा कामिनी और संजय ,राहुल और मनीषा, नैना और कुलदीप का विवाह किया गया। सभी जरूरतमंद जोड़े विवाह के बाद काफी खुश थे। नंदिनी फाउंडेशन के द्वारा सभी नव विवाहित जोड़ों को जरूरत का सभी सामान भी प्रदान किया गया। सभी पांचों जोड़ों को निर्मल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत राम सिंह जी महाराज और संत जोध सिंह जी महाराज के द्वारा आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर नंदिनी फाउंडेशन के संस्थापक हर्षवर्धन शर्मा, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, वरुण शर्मा, सुधीर कुकरेती, गीता कुकरेती, विनय उनियाल, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, प्रधानाचार्य सुरेंद्र भट्ट,यमुना प्रसाद त्रिपाठी, रंजन अंथवाल, दीपक भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

