



– पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप
ब्यूरो,ऋषिकेश
चार धाम यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन और नगर निगम की ओर से मुख्य मार्गों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया गया विभाग के एक्शन में आने के बाद सड़क घेरने वाले लोगों में हड़कंप मच गया कार्रवाई के दौरान 10 व्यापारियों का चालान किया गया और बड़ी संख्या में व्यापारियों का सम्मान भी कब्जे में लिया गया।

कोतवाली पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कोतवाली से डिग्री कॉलेज तक सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क के किनारे अतिक्रमण कर सजाई गई दुकानों पर प्रशासन का डंडा चला। व्यापारियों का सामान टीम के द्वारा कब्जे में लिया गया।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि 20 से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया है। पुलिस एक्ट के तहत 10 चालान करते हुए 14500 जुर्माना किया गया। अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


