



– अश्लील वीडियो बनाया,शादी के लिए बना रहा था दबाव, गिरफ्तार
ब्यूरो,ऋषिकेश
ऋषिकेश में समुदाय विशेष के एक युवक ने एक युवती को पेय पदार्थ में नशीली चीज मिलाकर पिला दी, उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। यह युवक उसे पर धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती किसी तरह पुलिस तक पहुंची और अपनी व्यथा सुनाई। पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक युवती ने कोतवाली पहुंचकर अवगत कराया की साहिल पुत्र स्वर्गीय अब्दुल रशीद निवासी गली नंबर एक शांति नगर बनखंडी ऋषिकेश जिला देहरादून द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर साहिल को गिरफ्तार कर लिया।
युवती ने पुलिस को बताया कि साहिल ने उसे नशीला पर पदार्थ पिलाया, उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और सात महीने से वह उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसे जान से मारने की भी धमकी दी जा रही थी। किसी तरह से वह पुलिस के पास पहुंची है।


