



– थाना मुनिकीरेती के तपोवन स्थित डेक्कन वैली में हुई वारदा
ब्यूरो, ऋषिकेश
थाना मुनिकीरेती के तपोवन स्थित डेक्कन वैली में बुधवार की देर रात अपने कैफे से वापस लौट रहे रिसोर्ट स्वामी की दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी बदमाशों ने उन पर चार फायर किए। दो गोली उनके सर और सीने में लगी है। शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है। मामले से जुड़े कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जानकारी में आया है कि योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने वाले दो लोग बगल के ही एक अन्य फ्लैट से निकले थे। यह फ्लैट एक अन्य व्यक्ति द्वारा 17 अप्रैल को किराए में लिया गया था। मामला प्रॉपर्टी और लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
मृतक नितिन देव मूल रूप से नोएडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तपोवन स्थित डेक्कन वैली में उनका अपना फ्लैट है। उनका चीला में रिजॉर्ट है, ऋषिकेश के वीरभद्र मार्ग पर उनका हाइडाउट कैफे भी है। बुधवार की देर रात वह अपने फ्लैट में लौट रहे थे तो फ्लैट के पास ही दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, इसके बाद वह स्कूटी से फरार हो गए।
वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश दत्त पांडे ने बताया कि रात करीब 11:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एकत्र की गई है। जिसमें कुछ अहम जानकारी मिली है। फिलहाल यह मामला प्रॉपर्टी और लेनदेन के विवाद का नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जनता से जांच कर रही है।


