




– बांसवाड़ा केदारनाथ हाईवे पर देवदूत बनकर जेसीबी चालक ने एंबुलेंस के लिए खोल रास्ता
केदारनाथ, उत्तराखंड;
उत्तराखंड में चारों तरफ अतिवृष्टि के कारण बादल फटने और भूस्खलन से जनता त्राहिमाम कर रही है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और बीआरओ के जवान तथा प्रशासन, विषम परिस्थितियों में भी आपदा से जूझ रहे लोगों को हर सम्भव मदद पहुंचा रहे हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने निकले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने देखा पहाड़ी से गिर रहे हैं। एक एंबुलेंस भी मौके पर फांसी है। उन्होंने जेसीबी चालक से गंभीर रोगी की हालत देखते हुए रास्ता खोलने का आग्रह किया। बलूनी के आग्रह पर जेसीबी चालक में जानकी परवाह नहीं की और रास्ता बना दिया। सांसद बलूनी अपने लिए एक कीमती मोबाइल लाए थे। उन्होंने देवदूत बने इस चालक को उपहार स्वरूप यह मोबाइल भेंट किया। संसद के हाथों इस तरह सम्मान पाकर जेसीबी चालक भूक तो हो ही गया उसकी आंखों से भी आंसू छलक आए।
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इस वाक्ये को साझा करते हुए बताया कि केदारनाथ विधानसभा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान बांसवाड़ा में केदारनाथ हाईवे पर लगातार पत्थर गिरने से बहुत बड़ा जाम लग गया था। इसी दौरान एक एम्बुलेंस, जिसमें गंभीर रोगी था, भी वहीं फंसा था।
पत्थर के लगातार गिरने के कारण JCB मशीन भी नहीं चल पा रही थी। जब जेसीबी के ड्राइवर से हम लोगों ने आग्रह किया तो उसने अपनी जान पर खेलते हुए गिरते पत्थरों के बीच रास्ता साफ किया। तब जाकर जाम में फंसा एम्बुलेंस निकल पाया जिससे एक गंभीर रोगी की जान बच पाई।
सांसद बलूनी ने बताया कि मैंने देवदूत की तरह गिरते पत्थरों के बीच बहादुरी से रास्ता साफ करने के लिए JCB ड्राइवर का अभिनंदन किया और अपने लिए लाया हुआ एक मोबाइल फ़ोन उन्हें सम्मान के रूप में दिया जिससे वो भावुक हो गया और उसकी आँखों से आंसू निकल आए।
इस भीषण आपदा में वीरता से अपनी जान पर खेलते हुए जो लोग एक कर्मयोगी की तरह इस प्रकार के सेवा कार्य कर रहे हैं, उन सबको मैं सैल्यूट करता हूं।

