



✍🏻 सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं हमारे लोक पर्व: त्रिवेंद्र रावत
✍🏻 तीर्थ नगरी और आसपास क्षेत्र में छठ पूजा महोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
ऋषिकेश, उत्तराखंड:
छठ महोत्सव की धूम अब यूपी – बिहार तक ही सीमित नही रही है। पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी लोकपर्व छठ चमक बिखेरने लगा है। ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में घाटों पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। बात अगर तीर्थ नगरी की करें तो यहां लोक आस्था की ब्यार बहती नजर आ रही है। लोकपर्व छठ के पावन अवसर पर सोमवार को अत्यांचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तीर्थनगरी के गंगाघाटों, तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

त्रिवेणीघाट समेत मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मण झूला, वीरपुर खुर्द गंगा तटों पर कई इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोक पर्व पर छठी माता के भक्तों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर की विधि विधान से आराधना की।

आस्था के इस पावन पर्व पर पूर्वांचल मूल के हजारों लोग बाजे गाजों के साथ त्रिवेणीघाट समेत विभिन्न इलाकों से गंगातटों पर पहुंचे। देर शाम त्रिवेणीघाट पर भजन संध्या और बिरहा मुकाबला भी आयोजित किया गया। तीर्थनगरी और आसपास के इलाकों में सूर्य भगवान की आराधना का लोकपर्व छठ हर्षोल्लास से मनाया गया। शुक्रवार की सुबह सूर्योदय के के वक्त भगवान भास्कर को अर्घ्य चढ़ाने के साथ सभी का व्रत पारायण पूर्ण होगा।

————————-
सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं हमारे लोक पर्व: त्रिवेंद्र रावत
छठ पूजा महोत्सव के अंतर्गत त्रिवेणी घाट में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि तीर्थ नगरी ऋषिकेश अपनी लोक परंपराओं धार्मिक महत्व और सनातन संस्कृति के कारण अपना विशिष्ट स्थान रखती है। इस तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन समाज में सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ने का काम करते हैं।

इस मौके पर महापौर शंभू पासवान, पूर्व महापौर अनीता ममगाईं, देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, जयेंद्र रमोला, संदीप गुप्ता, रविंद्र राणा, ललित मोहन मिश्र, दिनेश प्रसाद सती, गौरव कैंथुला, दीपक धमीजा, प्रतीक कालिया, कपिल गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, प्रदीप दुबे, राजू शर्मा, संजय व्यास, राजू दिवाकर दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।



