


ऋषिकेश,उत्तराखंड:
संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में, बाबा हरदेव सिंह जी की अनेक शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए इस ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का आयोजन किया गया।
ऋषिकेश ब्रांच में गंगा नदी के तट त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें साध संगत, सेवादल एवं चैरिटेबल फाउंडेशन के लगभग 150 वॉलिंटियर्स ने सफाई में भागीदारी की। प्रातः 7:30 बजे सभी वॉलिंटियर्स त्रिवेणी घाट पर एकत्रित हुए सर्वप्रथम प्रार्थना की गई उसके पश्चात गंगा नदी के किनारो पर सघन रूप से सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें घाटों पर झाड़ू लगाकर एवं नदी के किनारों पर कूड़ा निकालकर एकत्रित किया गया, जिसे नगर निगम द्वारा उचित स्थान पर पहुंचाया गया।

सफाई के पश्चात त्रिवेणी घाट पर सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें ब्रांच इंचार्ज महादेव कुड़ियल ने सतगुरु का संदेश प्रदान किया। यह परियोजना मानवता को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाते हुए जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश देती है।
