


ऋषिकेश,उत्तराखंड:
जनपद देहरादून के थाना डोईवाला के अंतर्गत शनिवार की देर रात को लालतप्पड़ गेट के सामने बैरियर लगाकर पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बेकाबू बीएमडब्ल्यू कार के चालक ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढा दी मौके पर एक उपनिरीक्षक और उनके सहयोगी अपर उप निरीक्षक घायल हो गए। जिन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में भर्ती कराया गया आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार शनिवार की रात्रि पुलिस की टीम पुलिस चौकी लालतप्पड गेट के सामने बैरियर लगाकर कर हरिद्वार की ओर से देहरादून जनपद मे आगमन करने वाले वाहनो की चैकिंग की जा रही थी, चैकिंग के दौरान एक बीएमडब्लू हरिद्वार की ओर से बड़ी तेजी व लापरवाही से आते हुए डिवाइडर बैरियर से टकरा गई व बैरियर को घसीटते हुए पुलिस पार्टी तक ले आई ।
पुलिस पार्टी ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने गाड़ी को पीछे हटाकर जानबूझकर पुलिस पार्टी के ऊपर जान से मारने की नीयत से चढ़ा दी गई, जिससे मौके पर बैरियर पर चैकिंग कर रहे उपनिरीक्षक रघुवीर कपरवाण, अपर उप निरीक्षक मनोज कुमार गम्भीर रूप से चोटिल हो गये। अन्य पुलिस कर्मियो को भी चोटे आयी। घायल पुलिस कर्मियो को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला प्रदीप राणा द्वारा चैकिंग कर रहे अन्य पुलिस कर्मियो की मदद से तुरन्त ही उपचार हेतु हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट भिजवाया गया। उक्त दोनो पुलिस अधिकारी अस्पताल मे उपचाराधीन है।
वाहन चालक को मौके पर पकड लिया गया जो उसे समय अत्यधिक शराब के नशे में था। जिससे जानकारी करने पर उसने अपना नाम तरूण पुत्र नरेश कुमार निवासी राजा का ताजपुर थाना स्वार जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया। उपरोक्त वाहन चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो चिकित्सक द्वारा अपनी रिपोर्ट मे उक्त व्यक्ति की शराब के नशे मे होने की पुष्टि की गयी। डोईवाला पुलिस द्वारा घटना के अनुरूप उपरोक्त वाहन को सीज कर चालक तरूण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।
