


– आईसीएसई कक्षा 10 परीक्षा में हासिल किया 98% अंक
ब्यूरो,ऋषिकेश
आईसीएसई कक्षा 10 के परीक्षा में तीर्थ नगरी के होनहार लव गोयल ने 98% अंक हासिल कर परिवार ही नहीं बल्कि शहर का भी नाम रोशन किया है।
ओबेरॉय स्कूल ऑफ इंटीग्रेटेड स्टडीज (ओएसिस) देहरादून के छात्र लव गोयल तीर्थ नगरी के प्रसिद्ध उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय रामबाबू गोयल के पौत्र हैं। अपने माता-पिता के उचित मार्गदर्शन में उन्होंने यह सफलता हासिल की है। लव के पिता हिमांशु गोयल सामाजिक कार्यकर्ता और युवा उद्यमी है। उनकी माता डॉ प्रियंका गोयल क्षेत्र की प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। होनहार के पिता हिमांशु गोयल ने बताया कि लव अपना अधिकतर समय पढ़ाई पर देता है उसका लक्ष्य भविष्य में आगे बढ़ाकर देश की सेवा करना है। लव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता परिजनों और विद्यालय परिवार को दिया है।
