


ऋषिकेश,उत्तराखंड:
देहरादून रोड पर राजकीय चिकित्सालय के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोर 25000 रुपये नकदी चुरा कर ले गए। दुकान के भीतर घुसे दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इतना ही नहीं दुकान के बाहर भी एक व्यक्ति सोया हुआ नजर आ रहा है। पुलिस की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। बता दे कि यह दुकान कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर है।
देहरादून रोड पर भारत भूषण कोठारी (बॉबी) का न्यू कैलाश मेडिकल स्टोर स्थित है। सोमवार की रात को वह दुकान बंद करके गए थे। मंगलवार की सुबह पड़ोसी ने बताया कि दुकान का शटर खुला है। सूचना पाकर बॉबी कोठारी जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान के दो तले टूटे हुए मिले। उन्होंने बताया कि दुकान के गल्ले में करीब 25000 रुपए रखे थे, जो 100, 200 और 50 रूपये की शक्ल में थे।

दुकान के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कैमरों की जांच की गई तो उसमें यह स्पष्ट नजर आए की एक व्यक्ति पहले दुकान में घुसा, उसने गल्ले की जांच पड़ताल की। उसके बाद वह बाहर खड़े अपने दूसरे साथी को बुला लाया। दूसरे साथी के हाथ में बड़ा थैला था। जिसमें उन्होंने गल्ले से नकटी समेटी और वहां से चले गए।

सीसीटीवी कैमरे में यह भी नजर आया कि बगल वाली दुकान के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति सोया है। दिन रात चहल पहल वाली इस सड़क पर चोरी की घटना से सभी स्तब्ध है।

