




देहरादून,उत्तराखंड। चार धाम यात्रा मार्ग पर कई जगह भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। ऐसे में जनजीवन के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। यात्रा प्रशासन संगठन की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मंगलवार और बुधवार के लिए चार धाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।
आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप द्वारा अवगत कराया गया है कि चारधाम यात्रा मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन से अवरूद्ध होने तथा भारी वर्षा का अलर्ट के कारण यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आज और कल के लिए चारधाम यात्रा स्थगित की गई है। मौसम अनुकूल होने पर यात्रा पुनः प्रारंभ की जाएगी।
