



कूड़ा उठाने के लिए सोमवार को होगा नगर निगम का टेंडर
ब्यूरो,ऋषिकेश:
तीर्थ नगरी के लिए आबादी के बीच बना कूड़े का पहाड़ किसी श्राप से काम नहीं है। बदबू से लोग परेशान तो है ही, अब इसमें लगने वाली आग और इससे उठने वाला धुआं लोगों की सांसों में खुल रहा है। रविवार की शाम करीब 4:00 बजे इस कूड़े के पहाड़ में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की नियंत्रण करना मुश्किल हो गया। चारों ओर आबादी में धुआं फैल गया। करीब 5 घंटे की मस्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। नगर निगम की ओर से ऋषिकेश सहित हरिद्वार, लाल तप्पड़, नरेंद्र नगर से फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाना पड़ा।
ऋषिकेश हरिद्वार मुख्य मार्ग पर गोविंद नगर में पिछले चार दशक से डंपिंग जोन में कूड़े का पहाड़ बना हुआ है। वर्षों से लोग इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। जिम्मेदार लोगों ने दावे तो बहुत किये मगर धरातल पर इनका असर नजर नहीं आया। इतना जरूर है कि पहाड़ छोटा जरूर हो गया मगर समाप्त नहीं हुआ। ग्रीष्म काल में यहां हमेशा आग लगाती रही है। आग बुझाने के लिए यहां चारों ओर पानी की लाइन की कोई व्यवस्था अब तक नहीं की गई है।
रविवार की शाम करीब 4:00 बजे डंपिंग जोन से तेज धुआं उठने लगा। इसके बाद नगर निगम की टीम हरकत में आ गई। मौके पर सभी संबंधित कर्मचारियों को बुला लिया गया। समीप बस्ती के लोगों को अलर्ट करना पड़ा। आग बुझाने के लिए इसे भी मदद ली गई। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आसपास क्षेत्र से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। शाम करीब 5:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया था। उसके बाद तेज आंधी में फिर आग को हवा देने का काम किया। किसी तरह से रात्रि करीब 8:45 बजे आग बुझा दी गई। उन्होंने बताया कि इस समस्या के निस्तारण के लिए सोमवार को कूड़ा उठाने का टेंडर किया जा रहा है। कोशिश रहेगी अति शीघ्र इस भूखंड का कूड़ा हटवा दिया जाए।


