



ऋषिकेश,उत्तराखंड:
बार एसोसिएशन ऋषिकेश के चुनाव में राजेंद्र सजवाण ने 19 वीं बार अध्यक्ष पद पर एक तरफा जीत दर्ज की। अन्य पदों पर भी उनके पैनल के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की।

बार भवन ऋषिकेश में शुक्रवार की सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 373 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना के पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी ओंकार सिंह और चुनाव अधिकारी राजीव खेड़ा ने परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह साजवाण ने 274 मत पाकर एक तरफा जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह वर्मा को 97 मत मिले।
महासचिव पद पर राज कौशिक निर्वाचित घोषित हुए। राज कौशिक को 159 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शैलेंद्र चौहान को 131 मत मिले। अतुल कुमार यादव को 71 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सुरेश नेगी ने 155 मत पाकर 65 मत पाने वाले सुशील कुमार गौड़ को पराजित किया। सह सचिव पद पर कृष्णा पांडे ने 215 मत पाकर मीनाक्षी नेगी को पराजित किया, मीनाक्षी नेगी को 150 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद मिश्रा को 152 मत मिले, इस पद पर मुकाबला दिलचस्प रहा। रितु भट्ट रतूड़ी 149 मत पाकर तीन मतों से पराजित हुई। ऑडिटर पद पर हरीश कुमार आजाद भी मात्र एक मत से जीते। उन्हें 183 और मनीष राजपाल को 182 मत मिले। पुस्तकालयाध्यक्ष पर ललित खरोला ने निर्विरोध जीत दर्ज की।
