



– आद्यगुरु शंकराचार्य की जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा
ब्यूरो,ऋषिकेश
भगवान आद्यगुरु शंकराचार्य की जयंती पर शंकाराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान दण्डी वाड़ा मायाकुंड के द्वारा भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रातः काल गंगा तट त्रिवेणी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शंकराचार्य भगवान की पादुका पूजन किया गया। इसके पश्चात नगर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
सम्पूर्ण नगर का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा जनार्दन आश्रम दण्डीवाडा पहुंची, जहां पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता करते हुए दण्डी स्वामी आत्मानंद महाराज ने कहा कि आद्य जगतगुरु शंकराचार्य भगवान ने ऐसे समय में सनातन धर्म की रक्षा की जब चारों और से सनातन धर्म पर आक्रमण किया जा रहा था उन्होंने भारत वर्ष के चारों दिशाओं में चारों धामों की पुनर्स्थापना एवं चार पीठों की स्थापना के आलवा अनेकों मठ मन्दिरों को पुनर्स्थापित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि अगर आद्य गुरु भगवान शंकराचार्य साक्षात शंकर भगवान के ही अवतार थे। इतने कम उम्र में उन्होंने पूरे भारत वर्ष को एक सूत्र में बांधनें का काम किया। जगतगुरु योगानंद देवानंदाचार्य दयाराम दास महाराज एवं जगतगुरु कृष्णाचार्य महाराज ने कहा कि हम सबको आद्य गुरु शंकराचार्य भगवान के कार्यों को आगे बढाना चाहिए। उन्होंने वैदिक संस्कृति के रक्षा के लिए पूरे भारत वर्ष का भ्रमण किया और अनेकों मठ- मन्दिरों की स्थापना की दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक पूरब से पश्चिम तक उन्होंने यात्रा कर वैदिक धर्म को पुनर्जीवित किया। आश्रम के प्रबंधक केशव स्वरूप ब्रह्मचारी ने सभी आये हुए सभी संत- महात्माओं गणमान्य लोगों का धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर स्वामी विज्ञानानंद तीर्थ, नगर निगम के मेयर शंभु पासवान, पूर्व मेयर अनिता ममगांई, महन्त जगदीश प्रपन्नाचार्य, स्वामी वागीश स्वरुप, स्वामी अखंडानंद, महन्त रवि प्रपन्नाचार्य,संजय शास्त्री, एलपी पुरोहित, मनोज नौटियाल, शैलेन्द्र मिश्रा, डॉ राजेश नैथानी, कृष्ण कुमार सिंघल, महेशानंद गिरि, महन्त अजय गौड़, आचार्य अजय बिजल्वाण,सुधीर राय, दिनेश चन्द्र मास्टर, दिनेश सती लक्ष्मण सिंह चौहान,डॉ जनार्दन कैरवान, आचार्य जितेन्द्र भट्ट, आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल, आशाराम व्यास , रमाबल्लभ भट्ट, योगेश उनियाल चन्द्र सिंह कैंतुरा, रीना शर्मा, जयेन्द्र रमोला, डॉ भानु उनियाल आचार्य विपिन बहुगुणा, वैदिक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जगमोहन मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष गंगाराम व्यास, सुशीला सेमवाल, निरजा गोयल, गंगा सभा के अध्यक्ष राहुल शर्मा,मनोज ध्यानी पार्षद रीना शर्मा, माधवी गुप्ता उपस्थित थे।


