



ब्यूरो,ऋषिकेश
सामाजिक कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नीरज देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने नगर निगम के साथ मिलकर चार धाम यात्रा बस ट्रांजिट कैंप में पौधारोपण किया।
पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को निर्जदेव भूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल के आह्वान पर चार धाम यात्रा बस ट्रांसिट कैंप परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रस्ट ने समाज को अपने वातावरण को स्वच्छ और संतुलित रखने के साथ अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आवाहन किया ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा ने कहा कि जिस तरीके से पर्यावरण में निरंतर प्रतिकूल परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं उससे सचेत रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ,सुधीर राय, डॉ विजय गौड़, मनोज, ट्रस्ट की सह संस्थापक नूपुर गोयल, गुरमीत सिंह, अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल, गर्व सक्सेना आदि शामिल हुए।


