



ऋषिकेश:
उत्तराखंड शासन में अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग के सचिव धीराज सिंह गब्रयाल की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि राज्यपाल उत्तराखंड की ओर से उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में 7 सदस्यों को नामित किया गया है। जिसमें ऋषिकेश निवासी गगनदीप सिंह बेदी को सदस्य नामित किया गया है।
बता दे की ऋषिकेश के युवा व्यापारी सरदार गगनदीप सिंह बेदी सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। अपनी कार्य कुशलता और व्यवहार को लेकर वह विशेष रूप से समाज और व्यापारिक वर्ग में लोकप्रिय है। गगनदीप सिंह ने इस नियुक्ति के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। कहां की अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए आयोग के माध्यम से बेहतर कार्य किए जाएंगे।


