



– नगर निगम से आदेश घोषित होने के बाद क्षेत्रीय पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी का स्वागत
ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के गेट नंबर तीन से सटे शिवाजी नगर द्वार के आसपास 50 मीटर क्षेत्र को नगर निगम ऋषिकेश की ओर से नो पार्किंग और जो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। क्षेत्रीय पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी के प्रस्ताव पर नगर निगम ने यह निर्णय लिया है। स्थानीय नागरिकों ने इस कदम का स्वागत करते हुए पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

रविवार को प्रातः शिवाजी नगर वार्ड के स्थानीय जनता व राष्ट्रीय जनता पावर के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्षद सुरेन्द्र सिंह नेगी ‘सूरी’ का शिवाजी नगर चौराहे को जीरो जोन घोषित करवाने पर सम्मान कार्यक्रम रखा गया। जिसमें पार्षद सुरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा बताया गया कि नगर निगम ऋषिकेश द्वारा उनके प्रस्ताव शिवाजी नगर चौराहा को जीरो जोन घोषित करने पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पास किया गया है। जिस से क्षेत्र की जनता को अतिक्रमण से काफी हद तक राहत मिलेगी ।
कार्यक्रम में सौरभ शर्मा ,राजेश पयाल ,यशवंत रावत,सिद्धार्थ त्रिपाठी ,संजू शर्मा ,अमित रियाल ,मोहन भंडारी,मनोज मनोड़ी,पियुष वर्मा, विनोद शर्मा (तिलक धारी) , नेम सिंह, बिजेंद्र सिंह नेगी, मनीराम, विनीत नेगी, विवेक जैन, विक्की वर्मा, संजीत कुमार, अरूण अग्रवाल, नमन गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।


