



– गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री जयराम आश्रम में हुआ भव्य आयोजन
ब्यूरो,ऋषिकेश
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री जयराम आश्रम ऋषिकेश में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप को ब्रह्मचारी महाराज से आशीर्वाद लिया।
गुरू पू्णिंमा के अवसर पर श्री जयराम आश्रम कें पीठाधीश्वर ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने श्री जयराम आश्रम के श्रेष्ठ सेवा का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवा के बल पर यह संस्था सात पीढियों से अहर्निशम सेवा करती आ रही है। उन्होंने आश्रम में चल रहे योग भवन निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि यह वह स्थान होगा जहां विश्व के लोग योग की साधना के लिऐ आऐंगे और ऋषिकेश योग के लिए जाना जाऐगा।
ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने सभी भक्तों से संस्कारों के प्रति सजग रहने एवं आने वाली पीढ़ी को गुरू की शरण में जाने की सलाह दी। इस अवसर पर पूर्व मेयर अनिता ममगांई,विनोद अग्रवाल, अशोक शर्मा, अशोक रस्तोगी, शिव सहगल, दीप शर्मा, कर्मवीर शर्मा, बचन पोखरियाल, विनय उनियाल,मुकुल शर्मा, प्रदीप शर्मा, पूर्व मंत्री मंगतराम सिंगला दिल्ली सरकार, संजय सिंगला आदि उपरिथत रहे।


