ब्यूरो, ऋषिकेश
उत्तराखंड में संचालित होने वाली प्रमुख नौ परिवहन कंपनियों की सांझी संस्था संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से इस वर्ष चार धाम यात्रा के संचालन के लिए 2200 बसों का बेड़ा शामिल किया गया है। यात्रा के लिए वाहनों की लाटरी प्रक्रिया शुक्रवार को पूर्ण कर ली गई। यातायात और पर्यटन विकास सहकारी समिति की बस सबसे पहले यात्रा पर जाएगी।
रोटेशन कार्यालय में शुक्रवार को विधिवत पूजा अर्चना के बाद बसों की लाटरी निकली गई। प्रथम लाटरी वाहन यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ की निकली। इस कंपनी की बस संख्या UK10PA0817 सबसे पहले यात्रा पर जाएगी।
संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष नवीन चंद रमोला ने बताया कि वर्ष 2024 में चार धाम यात्रा में रोटेशन के माध्यम से 2200 बसें संचालित होगी। विभिन्न श्रेणी में वाहन 3/2 406 वाहन, 2/2 पुश बैक 648, 2/2 आर्डिनरी 35 सीटर 181,2/2 आर्डिनरी 28 सीटर 448, 2 /2 पुश बैक 23 सिटर 68, 2 / 2 पुश बैक 18 सीटर 2, 2/2 आर्डिनरी 24 सीटर 84 अन्य शेष वहान 60/40 के अनुपात में स्टेज कैरिज में संचालित वाहन चार धाम यात्रा में संचालित होगी।
इस अवसर पर रोशन के पूर्व अध्यक्ष संजय शास्त्री, सुधीर राय,अध्यक्ष जी.एम.ओ. जीत सिंह पटवाल, यातायात कंपनी के निर्वतमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी, टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, भोपाल सिंह नेगी, देवेंद्र रावत सचिव रूपकुंड पर्यटन विकास सहकारी संघ, अध्यक्ष दूनवेली कृष्णा पंत, मदन कोठारी, दिनेश बहुगुणा, दाताराम रतूड़ी, हरीश नौटियाल, यशपाल राणा, जसपाल भंडारी, प्यारेलाल जुगराण, प्रेमपाल बिष्ट आदि उपस्थित थे।