




ऋषिकेश,उत्तराखंड: जनपद देहरादून के महत्वपूर्ण विकासखंड डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख पद पर कांग्रेस समर्थित गौरव चौधरी गिन्नी चुनाव जीतने में सफल रहे। उन्होंने भाजपा समर्थित मंजू नेगी को पराजित किया। गौरव चौधरी को 27 और मंजू को 13 वोट मिले।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक में भाजपा समर्थित सीता संजीव चौहान ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीतने में सफल रही। सीता चौहान ने 9 वोट के अंतर से वर्षा राणा को पराजित किया सीता को 19 और वर्षा को 10 वोट मिले। बताया जाता है कि वर्षा को विधायक खेमे का समर्थन हासिल था।

