




सी.पी.राधाकृष्णन एनडीए से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सी.पी. राधाकृष्णन एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। सी.पी. राधाकृष्णन 2024 से महाराष्ट्र के 24 वें और वर्तमान राज्यपाल हैं।
चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन (जन्म – 4 मई 1957)
एक भारतीय राजनेता हैं। 2024 से महाराष्ट्र के 24वें और वर्तमान राज्यपाल हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे और कोयंबतूर से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी थे। हाल तक वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य थे और उन्हें पार्टी के आलाकमान द्वारा केरल भाजपा प्रभारी नियुक्त किया गया था।

