



उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष में बनेगा 1.80 करोड़ की लागत से पार्क
ब्यूरो,ऋषिकेश
गौ सदन व नन्दीशाला एवी सेंटर बनाये जाने के लिए रायवाला में शासन की ओर से करीब 13 बीघा भूमि का आवंटन कर दिया गया है। नगर निगम के महापौर शंभू पासवान ने बताया कि उक्त भूमि के आवंटन से क्षेत्र में निराश्रित गोवंश के संरक्षण की दिशा में कार्य और तेज कर दिया जाएगा।
नगर निगम कार्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता में महापौर शंभू पासवान ने बताया कि निराश्रित गोवंश के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए समस्या का निस्तारण पहले ही प्रारंभ किया जा चुका था। अब शासन की ओर से निशुल्क भूमि आवंटित की गई है। जिसके बाद इस तरह के गोवंश का उचित संरक्षण हो पाएगा।
उन्होंने जानकारी दी नगर के मुख्य मागौं के किनारे इलेक्ट्रिक वाहनों की चाजिंग एवं यात्री बस स्टॉप की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ई-चार्जिंग स्टेशन एवं यात्री शेड नि्ांण का कार्य पीपीपी मोंड पर
कराये जाने के लिए कवायद शुरू कर दी गयी है। इसकें लिए विभिन्न विभागों से सहमति प्रापत
कर ली गयी है और टेन्डर जारी किये जा रहे है।
महापौर के मुताबिक नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो के किनारे इन्टरलॉकिंग टाईल्स लगाकर मार्गो को धूल रहित वनाने कें लिए लगभग 3.30 करोड़ रूपये के निर्माण कायों के टेंडर प्राप्त हो चुके है। शीघ्र ही कार्य शुरु हो जायेगा।
नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने जानकारी दी कि निगम के सभी 40 वार्डों से घर-घर से कड़ा उठाने के लिए नया टेन्डर हो चुका है। शीघ्र ही शासन से 29 नई गाड़ियां भी निगम को प्राप्त होने वाली है, जिसके बाद सभी वार्डो में पर्याप्त संख्या में गाडियां दैनिक कार्य हेतु उपयोंग में लाई जायेगी।
उतराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती पार्क का निर्माण हेतु शासन से स्वीकृति प्रात हो गयी है। जिसमें लगभग 1.80 करोड रूपये की लागत से एक सुन्दर पार्क तैयार कर जनता को समर्पित किया जायेगा। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट भी मौजूद रहे।


